{"_id":"59533cae4f1c1b201c8b465a","slug":"after-road-accident-near-jodhpur-local-resident-block-the-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, गुस्साए लोगों ने फूंक डाली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, गुस्साए लोगों ने फूंक डाली बस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत के बाद भीड़ द्वारा आग लगाने के बाद जलती हुई बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की आंखों के सामने एक तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे को देखकर लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और देखते ही देखते भीड़ ने बस को फूंक दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जोधपुर-बाड़मेर नेशनल हाइवे पर भांडू गांव के निकट एक तेज रफ्तार निजी बस ने रोड पार कर रही महिला को कुचल दिया जिससे इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं बस का चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने निजी बस को आग के हवाले क दिया। देखते ही देखते बस धूं-धूं कर जलने लगी और आग का गोला बन गई। सूचना के बाद पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी और झंवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची वहीं बस में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी को बुलाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे विधायक ने कराया मामला शांत
सड़क पर पड़ा महिला का शव
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार भांडू गांव की रहने वाली महिला कतारदा पत्नी जेताराम पटेल सुबह रोड पार कर ही थी। इस दरम्यान तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया था जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस को ही फूंक डाला और हाइवे पर ही शव को रखकर प्रदर्शन करने लगे।
इसके बाद करीब आधे घंटे से अधिक समय तक रहे हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण हाइवे पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का आरोप है कि आए दिन इलाके में तेज रफ्तार बसों का कहर देखने को मिला है।
लोगों ने रोड पर डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर हाइवें पर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद लूनी विधायक सहित नेता भी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।
इसके बाद करीब आधे घंटे से अधिक समय तक रहे हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण हाइवे पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों का आरोप है कि आए दिन इलाके में तेज रफ्तार बसों का कहर देखने को मिला है।
लोगों ने रोड पर डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर हाइवें पर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद लूनी विधायक सहित नेता भी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया।