{"_id":"593fc0ff8664197f5d8b46db","slug":"advocates-damages-a-cabin-in-court-premises-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत परिसर में वकीलों ने लिया कानून अपने हाथ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत परिसर में वकीलों ने लिया कानून अपने हाथ में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में तोड़फोड़ के बाद का नजारा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा की कोर्ट परिसर में मंगलवार को कुछ वकीलों के बीच कैबिन को लेकर विवाद हो गया। एडवोकेट मनोज जैन की कैबिन को अतिक्रमण बताते हुए कुछ वकीलों ने कैबिन में तोड़फोड़ करते उसे हटा दिया।
कोर्ट परिसर में अचानक हुई तोड़फोड़ से वकीलों और लोगों का मजमा लग गया। तोड़फोड़ के वक्त एडवोकेट मनोज जैन अपनी कैबिन में नहीं थे, जब वह वापस लौटे तो उन्हें कैबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आई। वकीलों की आपत्ती के बाद की गई इस कार्रवाई से अभिभाषक परिषद भी कुछ संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया कि तोड़फोड़ करने वाले वकील कौन थे। बताया यह भी जा रहा है कि एडवोकेट मनोज जैन अभिभाषक परिषद के सदस्य नहीं है और जबरन उन्होनें अतिक्रमण करके कोर्ट परिसर में कैबिन बना रखी थी।
वहीं एडवोकेट मनोज जैन उनके कैबिन में हुई तोड़फोड़ से हुए नुकसान को लेकर कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में अब तक दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।