{"_id":"595b17e74f1c1bef368b48d0","slug":"administration-give-permission-for-deep-freeze-to-secure-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के शव के अंतिम संस्कार पर अभी भी असमंजस, डी-फ्रीज की मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के शव के अंतिम संस्कार पर अभी भी असमंजस, डी-फ्रीज की मिली अनुमति
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
आनंदपाल का शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल मौत के 11 दिन भी राज्य सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। विभिन्न मांगों को लेकर गैंगस्टर के परिजन उसके अंतिम संस्कार को तैयार नहीं है, वहीं दूसरी और शव की हालत खराब होती जा रही है।
एनकाउंटर के बाद से ही एक वर्ग विशेष में गुस्सा है और गैंगस्टर के पैतृक गांव सांवराद में तनाव बना हुआ रहा है। इसी बीच पुलिस-प्रशासन और राजपूत समाज के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में शव को डी-फ्रिज में रखने की अनुमति दे दी गई है।

अंतिम संस्कार पर सस्पेंस बरकरार
आनंदपाल सिंह।
गौरतलब है कि 11 दिन पूर्व चुरू के मालासर गांव में गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर किया गया था। पांच लाख के ईनामी रहे आनंदपाल के शव का दो बार पोस्टमार्टम हो चुका है और बीते तीन दिनों से शव बिना डीप-फ्रिज के रखा हुआ है।
जिसके बाद शव के क्षरण की संभावना काफी प्रबल हो गई है। इसी बीच राजपूत समाज, करणी सेना व आनंदपाल के परिजनों की पुलिस प्रशासन से वार्ता जारी है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को कर दिया जाएगा। वहीं आनंदपाल के गांव में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है।