फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   actress kangana ranaut badly injured during filming a scene of movie manikarnika

'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के सेट पर घायल हुईं कंगना, लौटना पड़ा मुंबई

Wed, 22 Nov 2017 01:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Nov 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
actress kangana ranaut badly injured during filming a scene of movie manikarnika
अस्पताल में इलाज के दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत - फोटो : Amar Ujala
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर घायल हो गई हैं। इसके चलते फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा।
विज्ञापन



जोधपुर में पिछले कुछ दिनों से 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग चल रही है। जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में चल रही शूटिंग के दौरान कल देर रात फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत अचानक शूटिंग के दौरान गिर गईं और पैर में चोट लगा बैठी। हादसे के तुरंत बाद कंगना रनौत को जोधपुर के गोयल अस्पताल में चैकअप करवाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार और पैर में प्लास्टर करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को आराम करने की सलाह दी है, ऐसे में फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। कंगना रनौत अपने पैर का किसी बड़े डॉक्टर से इलाज करवाना चाहती है, जिसके लिए उन्हें तुरंत मुंबई रवाना होना पड़ा है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत को इससे पहले भी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो चुकि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह कराह उठीं 'झांसी की रानी'

actress kangana ranaut badly injured during filming a scene of movie manikarnika
एक बार पहले भी घायल हो चु​कि हैं कंगना
सूत्रों ने बताया कि मोच आते ही कंगना रनौत दर्द से कराह उठीं और उनकी हालत देखते हुए यूनिट के साथियों ने उन्हें तुरंत गोयल अस्पताल पहुंचाया। जहां कंगना का एक्स-रे कराने के साथ ही उनके पैर का प्लास्टर किया गया और कुछ पेन किलर्स भी दी गईं।

गोयल अस्पताल के निदेशक आनंद गोयल ने पुष्टि करते हुए बताया कि कंगना को पैर में मोच आई थी, जिसका प्रारंभिक इलाज करके छुट्टी दे दी गई। फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन के कुछ लोगों ने बताया कि अब फिल्म की बाकी शूटिंग कब शुरू होगी, ये कंगना की चोट और उनके पैर में बंधे प्लास्टर पर निर्भर करता है। ऐसे में फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू किए जाने के बारे में अभी कुछ कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed