{"_id":"58d229364f1c1b996e1a174c","slug":"accused-said-we-are-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्रकैद की सजा के बाद देवेन्द्र ने कहा — हम दोनों निर्दोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्रकैद की सजा के बाद देवेन्द्र ने कहा — हम दोनों निर्दोष
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
अजमेर बम ब्लास्ट दोषी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर बम ब्लास्ट केस के बहुप्रतिक्षित फैसले में बुधवार को दोनों दोषियों भावेश पटेल व देवेन्द्र गुप्ता को एनआईए स्पेशल कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई। फैसले के बाद कोर्ट परिसर से बाहर आने पर देवेन्द्र ने मीडिया से कहा कि हम दोनों निर्दोष हैं और जल्द ही उच्च न्यायालय में इस फैसले को चुनौती देंगे।
विज्ञापन
फैसले की तारीख आने के चलते अदालत परिसर में भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अदालत परिसर में सुबह 10 बजे से काफी मीडिया पहुंच चुका था। इस माहौल के बीच कोर्ट परिसर से दोषियों को जेल ले जाया गया था। फैसले के बाद दोनों के वकीलों ने कहा कि कोर्ट के फैसले की कॉपी मिलने के बाद उसकी स्टडी की जाएगी और उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को सुनवाई के दौरान देवेन्द्र ने भगवा कपड़े पहन रखे थे। जो मीडिया में सुर्खियों में रहा और वहीं भावेश ने सफेद कपड़े पहने हुए थे। सुबह जब दोनों दोषियों को कोर्ट में पेश किया गया, तब काफी संख्या में दोनों पक्षों के वकील मौजूद रहें। कोर्ट खचाखच भरा हुआ था। कोर्ट परिसर में लोगों की जुबां पर सिर्फ अजमेर बम ब्लास्ट का मामला ही चर्चा में छाया रहा।
विज्ञापन