{"_id":"59b8b8ce4f1c1beb7f8b66c2","slug":"acb-trap-a-sub-inspector-in-sri-ganganagar-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में ही धरे गए दरोगा, जानें क्या कर रहे थे जनाब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में ही धरे गए दरोगा, जानें क्या कर रहे थे जनाब...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर आम लोगों को परेशान करने का आरोप आमतौर पर लगता ही रहता है। छोटे-छोटे कार्य कराने के ऐवज में पुलिसवाले पैसों की मांग करते हैं यह सुनने को मिलता है। लेकिन बुधवार सुबह ऐसा एक मामला सामने आया जब एक सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया।
विज्ञापन
मामला राजस्थान के घड़साना का है। जहां के नई मण्डी थाने में तैनात एसआई बच्चन सिंह को एसीबी ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। जानकारी के अनुसार बच्चन सिंह के खिलाफ लंबे समय से एसीबी को रिश्चत मांगने की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
जारी है एसीबी की कार्रवाई
फाइल फोटो।
आज सुबह बीकानेर एसीबी की टीम ने एसआई के खिलाफ जाल बिछाया और पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया। जब टीम ने एसआई को पकड़ा तो उसने काफी हंगामा भी किया।
एसआई को काबू करने के लिए टीम को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। वहीं अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है सब इंस्पेक्टर ने किससे और क्यों रिश्वत मांगी थी। एसीबी की यह कार्रावाई एएसपी रजनीश पूनियां के नेतृत्व में की गई है।
एसआई को काबू करने के लिए टीम को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। वहीं अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है सब इंस्पेक्टर ने किससे और क्यों रिश्वत मांगी थी। एसीबी की यह कार्रावाई एएसपी रजनीश पूनियां के नेतृत्व में की गई है।