{"_id":"631f516776956a75c162e76b","slug":"aap-party-in-charge-vinay-mishra-comment-on-gehlot-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Political News: आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था बदहाल, चहुओर अराजकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Political News: आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था बदहाल, चहुओर अराजकता
Mon, 12 Sep 2022 09:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Sep 2022 09:04 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गहलोत सरकार को पूरी तरह विफल करार दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया, प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया है। इसे सत्तारुढ़ दल के नेता स्वयं स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में आम आदमी पार्टी के प्रभारी विनय मिश्रा ने प्रदेश की गहलोत सरकार को कई मुद्दों पर जमकर घेरा। पार्टी प्रभारी ने सोमवार को कहा, जिस तरह नागौर में बजरी माफियाओं ने आतंक मचाया है, यह सीधे-सीधे प्रदेश सरकार को चुनौती है। वहीं, बाड़मेर में बजरी माफिया ने लूट मचा रखी है। सत्तारूढ़ दल के कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने स्वयं इसे स्वीकार कर सच्चाई बयान की है। यह सीधे-सीधे बताता है कि राजस्थान में अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली और कन्याकुमारी में व्यस्त हैं। लेकिन राजस्थान की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से असमर्थ साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री गुजरात में जाकर राजस्थान मॉडल की तारीफ करते हैं, लेकिन असलियत में राजस्थान की जनता उनके तथाकथित मॉडल से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है।
विज्ञापन
पार्टी प्रभारी ने कहा, खास बात यह है कि आप के साथ यह बात सत्तारूढ़ दल के कई नेता खुलेआम कह रहे हैं। राजस्थान में चहुओर लूट मची हुई है, भ्रष्टाचार चरम पर है और मुख्यमंत्री घोषणाजीवी बने हुए हैं। प्रदेश सरकार की एक भी योजना का क्रियान्वयन जमीन पर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इच्छा शक्ति देखनी हो तो पंजाब सरकार से मुख्यमंत्री गहलोत को सीखना चाहिए। वहां अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लग चुका है। प्रतिदिन पंजाब पुलिस ड्रग्स की खेप पकड़कर अपराध पर लगाम लगा रही है। दिल्ली सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की वैश्विक सराहना हो रही है।