{"_id":"595a2e864f1c1ba7678b4618","slug":"aam-aadmi-party-busted-raation-dealer-scam-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में राशन वितरण का आप ने यूं जुटाया सबूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में राशन वितरण का आप ने यूं जुटाया सबूत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
राशन वितरण की जांच करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
राशन डीलरों की कथित घपलेबाजी का पता लगाने के लिए आम आदमी पार्टी अपने स्तर पर खोजबीन कर रही है। आप ऐसे घपलेबाजों के कारनामें उजागर करेगी।
कोटा में राशन डीलरों द्वारा पीडीएस के गेंहू और केरोसीन में वितरण की शिकायत पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवंटन और वितरण का रिकॉर्ड लिया और उसके बाद उसका उपभोक्ताओं के घर जाकर उसका भौतिक सत्यापन किया।
आप कार्यकर्ता और पार्षद मोहम्मद हुसैन ने बताया कि राशन सामग्री वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों पर उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ करीब 25 राशन कार्ड के रिकॉर्ड को खाद्य विभाग की वेबसाइट पर देखा, वेबसाइट के अनुसार उपभोक्ताओं को गेहूं और केरोसीन निरंतर मिल रहा है इसके बाद उन्होंने कुछ उपभोक्ताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया तो पता चला कि उन्होंने सामग्री ली ही नहीं ।
इसी तरह अन्य राशन डीलर की दुकान पर भी चार राशन कार्ड पाए गए इसमें डीलर ने उपभोक्ताओं को गेहूं केरोसीन नहीं दिया, लेकिन खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट पर उन उपभोक्ताओं को ये सब वितरित किए जाने की बात सामने आई है। इसी कालाबाजारी की जांच करवाने की मांग को लेकर आज आप कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला रसद अधिकारी से मिला और ज्ञापन देकर कालाबाजारी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई।