फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   aadhar card news in bhilwara

सद्दाम बनवा रहा था पाकिस्तान के एड्रेस पर लादेन का आधार कार्ड

Fri, 12 May 2017 05:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 May 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
aadhar card news in bhilwara
Demo Pic
भीलवाड़ा के मांडल कस्बे में सद्दाम हुसैन की ओर से ओसामा बिन लादेन का फर्जी आधार कार्ड बनवाने का मामला सामने आया है। सद्दाम हुसैन ने लादेन का आधार कार्ड बनवाने के लिए पते की जगह पाकिस्तान लिखा।
विज्ञापन


मांडल का रहने वाला सद्दाम हुसैन मंसूरी पुत्र बदरुद्दीन मंसूरी एक कम्प्यूटर आॅपरेटर है और यहां लोगों के आधार एनरोलमेंट करने का काम करता है। इसके लिए वह बतौर आधार एनरोलमेंट एजेंसी राजकॉम में रजिस्टर्ड भी है। इसी का फायदा उठाकर सद्दाम ने ओसामा बिन लादेन के नाम से आधार कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म भर दिया। जैसे ही यह फॉर्म दिल्ली स्थित यूआईडीएआई आॅफिस तक पहुंचा, तो वहां तकनीकी कर्मचारियों ने तुरंत इस फर्जीवाड़े को पकड़ लिया। इसके बाद दिल्ली आॅफिस से निर्देश के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को आईडी यूजर के आधार पर मांडल थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


मांडल ब्लॉक के प्रोग्रामर संजय अलुदिया ने बताया कि उन्हें दिल्ली आॅफिस से आदेश मिले थे कि सद्दाम हुसैन नाम का व्यक्ति ओसामा बिन लादेन के नाम से आधार कार्ड बनवा रहा है जिसमें उसने पता भी पाकिस्तान का लिखा है। इसके लिए बाकायदा उसने लादेन की फोटो भी लगा रखी है। हांलाकि, लादेन की फोटो धुंधली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मामले में मांडल सीआई हरिश सांखला का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश भी की जा रही है। लादेन के नाम से आधार कार्ड किस मंशा के चलते बनवाया जा रहा था इसका खुलासा आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed