{"_id":"5915a44b4f1c1b0a698510c5","slug":"aadhar-card-news-in-bhilwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्दाम बनवा रहा था पाकिस्तान के एड्रेस पर लादेन का आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्दाम बनवा रहा था पाकिस्तान के एड्रेस पर लादेन का आधार कार्ड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 May 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीलवाड़ा के मांडल कस्बे में सद्दाम हुसैन की ओर से ओसामा बिन लादेन का फर्जी आधार कार्ड बनवाने का मामला सामने आया है। सद्दाम हुसैन ने लादेन का आधार कार्ड बनवाने के लिए पते की जगह पाकिस्तान लिखा।
मांडल का रहने वाला सद्दाम हुसैन मंसूरी पुत्र बदरुद्दीन मंसूरी एक कम्प्यूटर आॅपरेटर है और यहां लोगों के आधार एनरोलमेंट करने का काम करता है। इसके लिए वह बतौर आधार एनरोलमेंट एजेंसी राजकॉम में रजिस्टर्ड भी है। इसी का फायदा उठाकर सद्दाम ने ओसामा बिन लादेन के नाम से आधार कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म भर दिया। जैसे ही यह फॉर्म दिल्ली स्थित यूआईडीएआई आॅफिस तक पहुंचा, तो वहां तकनीकी कर्मचारियों ने तुरंत इस फर्जीवाड़े को पकड़ लिया। इसके बाद दिल्ली आॅफिस से निर्देश के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को आईडी यूजर के आधार पर मांडल थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
मांडल ब्लॉक के प्रोग्रामर संजय अलुदिया ने बताया कि उन्हें दिल्ली आॅफिस से आदेश मिले थे कि सद्दाम हुसैन नाम का व्यक्ति ओसामा बिन लादेन के नाम से आधार कार्ड बनवा रहा है जिसमें उसने पता भी पाकिस्तान का लिखा है। इसके लिए बाकायदा उसने लादेन की फोटो भी लगा रखी है। हांलाकि, लादेन की फोटो धुंधली है।
विज्ञापन
उधर, मामले में मांडल सीआई हरिश सांखला का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश भी की जा रही है। लादेन के नाम से आधार कार्ड किस मंशा के चलते बनवाया जा रहा था इसका खुलासा आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।