फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A women murdered three people in and chopped the body

शवों के टुकड़े लेकर दो राज्यों में घूमती रही बहू, दहल गए देखने वालों के दिल

Sat, 30 Sep 2017 03:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Sep 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
A women murdered three  people in and chopped the body
अधजले शव

जमीन जायदाद के फेर में आपसी रिश्तों का तान-बाना पूरी तरह से तार-तार हो चुका है। राजस्थान के अलवर में एक ऐसी ही नृशंस हत्या की वारदात सामने आई है, जिसमें प्रोपर्टी के लालच में एक कलयुगी बहू ने सास-ससुर के साथ जेठ की भी नृशंत हत्या कर दी। यहीं नहीं साक्ष्य मिटाने के उददेश्य से आरोपी महिला ने शवों के कई टुकड़े किए और उन्हें हरियाणा से राजस्थान ले आई।

विज्ञापन



पुलिस से बचने के लिए आरोपी महिला ने राजस्थान पहुंचकर शवों को जलाया, लेकिन वह पुलिस से बच नहीं सकी। दरअसल शुक्रवार सुबह करीब चार बजे असवर के रामगढ़ के नजदीक एक गांव में गोबर के उपले के ढेर में दो अधजले शव मिले। महिला ने रामगढ़ और हरियाणा के नगीना में केरोसिन का तेल डालकर शवों को जला दिया।
विज्ञापन


शवों की हालत देखकर ग्रामीणों के दिल दहल गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने दोनों शवों को अलवर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्ट के लिए रखवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानवीयता की हदें हुईं पार

A women murdered three  people in and chopped the body
फाइल फोटो।

पुलिस ने देखा कि दोनों शव क्षत-विक्षत अवस्था में थे। शरीर के कई हिस्से काटे गए थे। शुरुआत में इसे आॅनर किलिंग का मामला माना गया था। लेकिन आज सुबह हरियाणा के नगीना में भी ऐसा ही एक शव मिलने से वारदात के तार आरोपी से जुड़ गए।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोहना निवासी सतपाल सिंह, पुष्पा देवी और पंकज राजपूत की नृशंस हत्या इस परिवार की बहू गीता ने कर दी थी। गीता सतपाल सिंह के दूसरे बेटे विपिन राजपूत की पत्नी है, जिसने कुछ माह पूर्व ​अज्ञात कारण से सुसाइड कर लिया था।

गीता ने हत्या के बाद तीनों के शवों के कई टुकड़े किए और अपने भाई समरपाल व नौकर विकास की मदद से इन टुकड़ों को अपनी कार में भल लिया। इसके बाद तीनों आरोपी शवों के टुकड़े लेकर घूमत रहे।

चश्मदीद से मिले अहम सुराग

A women murdered three  people in and chopped the body
मौके पर पुलिस
इन्होंने सास व ससुर के शवों के टुकड़ों को अलवर के रामगढ़ में जलाने का प्रयास किया। जबकि जेठ ​के शव को इन्होंने हरियाणा के नगीना के नजदीक जलाया। रामगढ़ में शुक्रवार सुबह शवों को जलाने के प्रयास के बाद भागते इन लोगों को एक व्यक्ति रणवीर यादव ने देखा लिया था।

रणवीर यादव ने पुुलिस को बताया कि हरियाणा नम्बर की काली कार को उसने गांव में आते देखा था, जिसमें ये आरोपी सवार थे। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी गीता व नौकर विकास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका भाई समरपाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed