{"_id":"591fca684f1c1bd91af2328d","slug":"a-women-commit-suicide-in-a-village-near-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह के मासूम की हत्या कर फंदे पर झूल गई मां..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह के मासूम की हत्या कर फंदे पर झूल गई मां..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 May 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
मां और बच्चे की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के नजदीक स्थित चाकसू के रामननिवास गांव में शुक्रवार देर रात्रि हुई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को सकते में ला दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के निवासी मानसिंह की पत्नी ने रात्रि को अपने चार वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी फिर स्वयं कमरा बंद कर फंदे से झूल गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली जब मां के पास ही सो रहे चार वर्षीय बड़ा बेटा सोकर उठा। उसने देखा मां फंदे से झूल रही है। इसके बाद उसने बाहर सो रहे अपने पिता को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
वहीं महिला के पीहर व ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मृतका मानसिक रुप से बीमार था। उसे समय—समय पर दौरे पड़ते थे। मृतका के परिजनों के अनुसार करीब दो माह पूर्व ही उसने अपने बड़े चार वर्षीय पुत्र का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। घटना की जानकारी के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन