{"_id":"591d19534f1c1b2d0bf23626","slug":"a-woman-tutor-allege-her-colleague-for-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकर्मी पर ही अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर धमकाने का आरोप, जानें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकर्मी पर ही अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर धमकाने का आरोप, जानें...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटा के एमबीएस अस्पताल में संचालित होने वाले जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर धमकाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां कार्यरत ट्यूटर ओकप्रकाश मेघवाल पर सहकमी महिला ट्यूटर ने आरोप उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे करीब एक साल से धमकाया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार जब वह एक दिन बाथरुम गई थी तब यह वीडियो क्लिप बनाई थी।
अब आरोपी उसे धमका रहा है कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर डाल देगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत पिछले माह ही अस्पताल प्रशासन को दी गई थी। पीड़िता का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अपितु उसे जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर से हटाकर बीएससी नर्सिंग कॉलेज में लगा दिया गया है। वहीं आरोपी व अन्य लोग उस पर राजीनामे का दबाव बना रहें है। वही पीड़िता के परिजनों के अनुसार कोटा के एक बड़े अधिकारी डॉक्टर उन्हें फोन कर दबाव बना रहें है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित की थी। जिसने दो दिन पूर्व ही पीड़िता के बयान लिए व सबूत देखे है। जांच कमेटी की अध्यक्ष के अनुसार जांच की रिपोर्ट अधीक्षक को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन