{"_id":"5927d6814f1c1b6403536f6d","slug":"a-video-for-four-sikh-viral-at-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सिक्खों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल तो जागा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सिक्खों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल तो जागा आयोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 May 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ग्रामीण।
अजमेर जिले के चैनपुरा गांव में चार सिक्खों की पिटाई का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में एकत्रित ग्रामीण चार सिक्खों को बुरी तरह से पीट रहें है।
विज्ञापन
दरअसल चार सिक्ख अलवर जिले के खैरथल के रहने वालें है। जिनमें से तीन के नाम हरदीप सिंह, निर्मल सिंह व कुलदीप सिंह हैं। पीड़ितों के अनुसार वे गुरुद्वारे के सेवादार है और चंदा व अनाज एकत्रित करने चैनपुरा गए थे। लेकिन वहां के लोगों ने उनकी यह समझकर पिटाई कर दी कि वे ठग है। साथ ही ग्रामीणों ने इन पर आरोप लगाए थे कि इन लोगों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़ितों के अनुसार उक्त गांव में कुछ दिन पूर्व ही कुछ लोग दान के नाम पर ठगी का प्रयास कर चुके है। पीड़ितों ने बताया कि उनके साथ हुई मारपीट की घटना करीब एक माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इस घटना का जब वीडियो वायरल हुआ तो राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने इस सबंध में रिपोर्ट तलब की है। अब पुलिस प्रशासन कह रहा है कि मामले की की जानकरी थी लेकिन दोनों पक्षों की आरे कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई गई। वहीं आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन