{"_id":"5905c7aa4f1c1b3651441182","slug":"a-unique-wedding-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस डॉक्टर जोड़े ने की अनोखी शादी, खूब बटोरी सुर्खियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस डॉक्टर जोड़े ने की अनोखी शादी, खूब बटोरी सुर्खियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर जोड़े की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर में शनिवार रात एक अनोखी शादी हुई। शादी में दूल्हा डॉ. कैलाश जहां देशी था वहीं दुल्हन डॉक्टर विक्टोरिया विदेशी थी। दोनों एक साथ विदेश में पढ़े, डॉक्टरी की और दोनों में प्यार हुआ और फिर जब बात शादी करने की आई तो दोनों ने भारतीय रीति रिवाजों को ही चुना।
सीकर के रहने वाले कैलाश एमबीबीएस की पढ़ाई करने युक्रेन गए थे। वहां एडमिशन के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे से दोस्ती की। वक्त गुजरा और दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। अब सवाल ये उठा कि शादी किन रीति—रिवाजों से की जाए। दोनों ने ही भारतीय संस्कृति के मुताबिक शादी करने का फैसला लिया। इसी फैसले के बाद दोनों ने अपने परिवारों को जानकारी दी। विक्टोरिया का पूरा परिवार उनके साथ भारतीय रीति—रिवाजों से होने वाली शादी में शामिल होने के लिए भारत आ गए।
शनिवार को सीकर के पिपराली रोड स्थित सीएम मैरिज गार्डन में मंत्रोच्चार के बीच शादी सम्पन्न करवाई गई। शादी के दौरान इस अनोखे जोड़े को देखने के लिए मानो शहर उमड़ पड़ा हो। सूर्ख लाल जोड़े में सजी—धजी विक्टोरिया लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई। विक्टोरिया के साथ उनके माता—पिता और भाई—बहन भी सीकर आए। विक्टोरिया को अच्छी खासी हिन्दी बोलते देख लोग दंग रह गए। गौरतलब है इस बार दो दिन अक्षय तृतीया रहने से शादियों की खासी धूम रही।