फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a tutor gives poison to his whole family

शिक्षक समेत परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, 3 की मौत

Mon, 09 Oct 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 09 Oct 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
a tutor gives poison to his whole family
suicide attempt
एक परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इनमें से तीन ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान में उदयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके के ग्लास फैक्ट्री इलाके में रहने वाले विनोद कुमार शर्मा ने आज दिन में पत्नी कल्पना, छोटी बेटी अंजु और बेटे निखिल के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। विनोद की एक बेटी और है जो उस वक्त घर में नहीं थी। 

परिवार ने सामूहिक आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें सभी ने अपनी स्वेच्छा से बिना किसी के दबाव में आए जहर खाने की बात लिखी है। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अचेत पड़े चारों लोगों को लेकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान कल्पना शर्मा, छोटी बेटी अंजु और बेटे निखिल की मौत हो गई। विनोद की हालत गंभीर बताई जा  रही है। 
विज्ञापन

कहीं ये तो नहीं सामूहिक आत्महत्या की वजह

a tutor gives poison to his whole family
Suicide
सुसाइड नोट में इस परिवार ने आत्महत्या बिना किसी दबाव में आए करने की बात कही है, लेकिन जानकारी में आया है कि इस परिवार की एक सदस्य बिना बताए घर से चली गई थी। 

इसको लेकर यह परिवार तनाव में था और लोकलाज के डर से यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। विनोद कुमार शर्मा हैप्पी होम स्कूल में अध्यापक है और उनकी समाज में काफी प्रतिष्ठा है। इस घटना से पड़ोसी भी हैरान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed