फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A swarm of bees attacked the activists sitting on Satyagraha

Jaipur: कम नहीं हो रही कांग्रेस की मुसीबत, सत्याग्रह पर बैठे कार्यकर्ताओं पर बर्र के झुंड ने किया हमला

Sun, 26 Mar 2023 04:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Mar 2023 04:45 PM IST
सार

राहुल गांधी की सांसदी खत्म करने के विरोध में रविवार को सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं पर बर्र के झुंड ने हमला बोल दिया। इस दौरान कई को बर्र ने काट भी लिया।

विज्ञापन
A swarm of bees attacked the activists sitting on Satyagraha
कार्यकर्ताओं पर बर्र के झुंड ने किया हमला - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सत्ता की दौड़ में कांग्रेस पार्टी अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रही है। पार्टी अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ रही फिर भी पार्टी का संघर्ष है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। अब सत्याग्रह पर बैठे कार्यकर्ताओं पर बर्र के झुंड ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें कि राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता के अयोग्य ठहराकर उनकी सांसदी खत्म करने के विरोध में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने संकल्प सत्याग्रह कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गांधी पार्क में सत्याग्रह का आयोजन हुआ। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता सत्याग्रह में भाग लेने के लिए गांधी पार्क में उपस्थित हुए। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी कर ही रहे थे कि अचानक ही कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। असल में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्र के झुंड ने हमला कर दिया। इसके चलते लोगों में भगदड़ मच गई। बर्र के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ पर लगा बर्र का छत्ता टूटा
दरअसल राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में बीकानेर में आज कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय गांधी पार्क में सत्याग्रह पर बैठे थे। इसी दौरान पास ही पेड़ पर लगा बर्र का छत्ता टूट गया और बर्र ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान बर्रों ने कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को काट लिया। जिससे चलते कई लोग दर्द से कराहते दिखें। अचानक हुए इस हमले के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को वहां से बड़ी मुश्किल से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed