{"_id":"58fd6bac4f1c1bae7e8b4984","slug":"a-student-against-the-child-marriage-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट जज को व्हाट्सएप मैसेज, नहीं रहना ट्रक ड्राईवर के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट जज को व्हाट्सएप मैसेज, नहीं रहना ट्रक ड्राईवर के साथ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Apr 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
मीनाक्षी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन यह कुरीति अभी भी समाज को जकड़े हुए है। लेकिन जोधपुर के नांदड़ी की रहने वाली मीनाक्षी विश्नोई का एक कदम शायद समाज की दिशा बदल दे।
मीनाक्षी ने अपने बाल विवाह के खिलाफ न्याय की गुहार करते हुए जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास को व्हाट्सएप पर मैसेज कर मदद की गुहार की है। मैसेज में मीनाक्षी ने बताया है कि जब सात साल की थी तब उसका विवाह विष्णु की ढाणी निवासी भूताराम के साथ कर दिया गया था। लेकिन अब मीनाक्षी बीएड कर रही है और शिक्षिका बनना चाहती है। जबकि भूताराम ट्रक ड्राईवर है। लेकिन भूताराम अब मीनाक्षी के घरवालों पर गौना करने का दबाव बना रहा है।
मीनाक्षी ने अपना बाल विवाह निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश गोपाल कृष्ण व्यास से मदद मांगी है। जस्टिस व्यास ने भी मीनाक्षी की मदद के लिए रविवार को ही विधिक सेवा प्राधिकरण का दफ्तर खुलवाकर मीनाक्षी के लिए कानूनी सहायता प्रारंभ करवा दी है। अब सोमवार को विवाह को निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दायर होगा।
विज्ञापन
समाज के दबाव में किया
मीनाक्षी ने जस्टिस व्यास को भेजे मैसेज में बताया है कि उसके पिता सेना से रिटायर है। उन्होंने उसका बाल विवाह समाज के दबाव में आकर किया है। वही जस्टिस ने पुलिस प्रशासन को मीनाक्षी को उचित सुरक्षा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। निंबाराम विश्नोई का कहना है कि उनका न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है कि जल्द से जल्द उन्हें न्याय मिलेगा।