फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A senior ips from rajasthan alleged his own officer

एडीजी को गिरफ्तार करने पहुंचा एक एसएचओ ! और फिर....

Mon, 30 Oct 2017 09:47 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
A senior ips from rajasthan alleged his own officer
राजस्थान पुलिस मुख्यालय

आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय यह पुलिस का एक अटल संदेश है। जो गाहे-बगाहे पुलिस कार्यक्रमों में सुनने का मिल जाता है। लेकिन राजस्थान में पुलिस अधिकारियों को एक-दूसरे पर ही विश्वास नहीं है तो आमजन उनमें क्या विश्वास करेगा। यहां के एक एडीजी इंदूभूषण ने अपनी ही अधिकारियों पर उन्हें गिरफ्तार करवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन



एडीजी के अनुसार शास्त्रीनगर थाने के एसएचओ चार वर्ष पुराने एक मामूली मारपीट के मामले का हवाला देकर उन्हें गिरफ्तार करने आए थे। लेकिन उन्हें इसकी भनक लग गई थी और वे अपने आवास से निकल गए। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर साजिश का आरोप लगाया है और कहा है कि जिस मामले में उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है उसमें इतने वर्ष बाद गिरफ्तारी या चालान हो ही नहीं सकता।

विज्ञापन

विवादों में रहे है आईपीएस इंदुभूषण

A senior ips from rajasthan alleged his own officer
फाइल फोटो।

 जबकि शास्त्रीनगर थाने के इंचार्ज महावीर प्रसाद का कहना है कि वे एडीजी को गिरफ्तार करने नहीं ​अपितु दीवाली मिलन के लिए गए थे। गौरतलब है ​कि एडीजी इंदूभषण राज्य के आईपीएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर चर्चा में आए थे। जानकारी के अनुसार एडीजी इंदुभूषण ने सूचना के अधिकार के तहत वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा एकत्रित किया है।




जिसकी जानकारी उन्होंने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को भेजी है। एडीजी का आरोप है कि इस सूचना के मिलने के बाद उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। पुलिस के अधिकारियों के इस प्रकार खुले में विवाद सामने आने के बाद राज्य में कानून की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed