{"_id":"595b20f64f1c1b183c8b4903","slug":"a-police-officer-commit-suicide-in-sawaimadhopur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों के आत्महत्या की खबरें अब आम हो चली है। अधिकतर पुलिसकर्मी बढ़ते काम के बोझ, मानसिक अवसाद व कई बार पारिवारिक मामलों के चलते भी आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में भी आज एेसी ही एक घटना घटी। राजस्थान पुलिस के एक एएसआई किशोर सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार घटना सवाईमाधोपुर की पुलिस लाइन की है। जहां सिंह ने पुलिस क्वार्टर में रिवॉल्वर से स्वयं की कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिंह ने आत्महत्या क्यों की है। प्राथमिक तौर पर मानसिक अवसाद ही इसका कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन