{"_id":"591bd0e84f1c1bd520f22b73","slug":"a-police-officer-and-gambler-chat-audio-viral-at-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सटोरिए से पुलिस अधिकारी की सांठगांठ! आॅडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सटोरिए से पुलिस अधिकारी की सांठगांठ! आॅडियो वायरल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 May 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
अजमेर के किशनगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक व उनके चालक का सटोरिए से बातचीत का आॅडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही अजमेर और किशनगढ़ में आईपीएल के मैचों पर लग रहें सट्टे को लेकर छापेमारी हुई थी। अब किशनगढ़ के एक सटोरिए ललित और पुलिस उप अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल व उनके चालक परमाराम के बीच हुई बातचीत का आॅडियो वायरल हुआ है। जिसमें पुलिस अधिकारी का चालक सटोरिए ललित को अधिकारी के आवास पर आने का दबाव बना रहा है। वहीं पुलिस उप अधीक्षक की भी आवाज इस आॅडियो में है। जिसमें वे सटोरिए से कह रहें है कि थाने आकर क्या करेगा, मैं बंगले पर हूं।
विज्ञापन
आॅडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने पुलिस अधिकारी के चालक परमाराम को एपीओ कर दिया है और मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई को सौंप दी है। वहीं मामले में घिरे पुलिस उप अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल का कहना है कि बातचीत को कांटछांट कर आॅडियो को वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
बेनीवाल का कहना है कि मैं किसी ललित नाम के शख्स को जानता ही नहीं हूं। उसके आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायत आ रही थी इसलिए उसे बुलाया जा रहा था।