{"_id":"59167c694f1c1b0a6985191c","slug":"a-photo-of-cm-at-land-dead-create-controversy-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा राजे की फोटो को लेकर गर्मा रही है राजस्थान की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा राजे की फोटो को लेकर गर्मा रही है राजस्थान की राजनीति
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 13 May 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों विपक्ष के साथ अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी के निशाने पर है। इसका मुख्य कारण है मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो। दरअसल सरकार की ओर से प्रदेश भर में जन कल्याण शिविर लगाए जा रहें है। जिसमें पट्टों का वितरण किया जा रहा है। इन पट्टों पर लगी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो ने विवाद पैदा कर दिया है। इस विवाद को भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने ही जन्म दिया है।
विज्ञापन
तिवाड़ी इन दिनों पार्टी में बगावत पर उतारू है और खुलकर वसुंधरा राजे के खिलाफ बयान दे रहें है। वहीं पट्टे पर मुख्यमंत्री की फोटो ने राज्य में सुस्त पड़ी कांग्रेस को भी बोलने का मौका दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहाा है कि एक ओर से यूपी में योगी आदित्यनाथ पूववर्ती समाजवादी सरकार की योजनाओं में से अखिलेश यादव के फोटो हटा रहें है वहीं दूसरी ओर राजस्थान में मुख्यमंत्री सरकारी दस्तावेज पर अपनी फोटो लगवा रहीं है जो कि वैधानिक नहीं है। वहीं भाजपा के विधायक घनश्याम तिवाड़ी शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर सरकारी बंगले को कब्जाने का आरोप भी जड़ दिया। गौरतलब है कि तिवाड़ी भाजपा की अनुशासन समिति की ओर से नोटिस भी मिल चुका है।
विज्ञापन