फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A man on water tank in jhunjhunu

पत्नी बिना बताए चली गई तो ये शख्स पानी की टंकी पर जा चढ़ा

Mon, 05 Jun 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Jun 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
A man on water tank in jhunjhunu
डेमो इमेज
पहले तो शादी नहीं हुई। फिर जैसे—तैसे शादी हुई लेकिन, दो दिन पहले पत्नी बिना बताए चली गई। परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और पत्नी को बुलाने की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन


मामला झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना इलाके का है। खबर लिखे जाने तक युवक को नीचे उतारने के लिए समझाइश की जा रही थी, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।

मलसीसर थाना पुलिस के मुताबिक मुख का बास के रहने वाला युवक कमलेश मेघवाल काफी समय से शादी नही होने से परेशान था। इसके बाद करीब 11 माह पूर्व वह दलाल के मार्फत कोलकत्ता से एक युवती से शादी कर लाया था। इसी दौरान दो दिन पहले उसकी पत्नी घर से चली गई। कमलेश का आरोप है कि उसकी पत्नी को गांव के कुछ युवक बहला—फुसलाकर ले गए।
विज्ञापन


इससे व्यथित होकर कमलेश सोमवार को दुलपुरा की बणी के भोमिया मंदिर परिसर में बनी पेयजल टंकी पर जा चढ़ा। इसके बाद तो यहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने तुरंत मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाईश का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed