{"_id":"595b12bf4f1c1bf7228b48b1","slug":"a-man-kidnapped-home-in-jaisalmer-district-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से ही किया युवक का अपहरण, मारपीट के बाद काटी नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से ही किया युवक का अपहरण, मारपीट के बाद काटी नाक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:30 AM IST
पीड़ित व्यक्ति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस का खौफ अपराधियों में खत्म होता जा रहा है। इसलिए अपहरण व हत्या की वारदातों में तेजी से ईजाफा हो रहा है। नए घटनाक्रम में जैसलमेर जिले के एक गांव में 25 से अधिक लोग एक व्यक्ति के घर में घुस आए और अपहरण कर ले गए।
इसके बाद उन लोगों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और उसकी नाक व होठ काट दिए। इसके बाद वे उसे गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पुरानी गडडी निवासी फकरदीन ने मामला दर्ज कराया है कि रविवार देर रात्रि को कुछ लोग उसके पुत्र गुलाम रसूल का घर से ही अपहरण कर ले गए।
उसके पत्नी ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। इसके बाद घर से आधा किलोमीटर दूर उन्होंने रसूल की नाक काट दी व मारपीट की। जिसके बाद रसूल को गंभीर अवस्था में जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।