फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a man did firing at security guard of private hospital

सिक्योरिटी गार्ड ने टोका तो युवक ने मार दी गोली

Sat, 20 May 2017 09:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
a man did firing at security guard of private hospital
फाइल फोटो।

जयपुर शहर में क्राइम के ग्राफ मे पिछले एक माह के दौरान तेजी से वृद्धि हुई हैं। हाल ही में शहर में  दुष्कर्म की घटना फिर एक आॅनर किलिंग का मामला और उसके बाद डबल मर्डर की वारदात हुई है। लेकिन शुक्रवार रात्रि को शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले विधानसभा क्षेत्र में एक युवक ने यहां स्थित एक निजी अस्पताल के गार्ड को गोली मार दी। दरअसल रात्रि को अस्पताल की पार्किंग में एक युवक बिना नंबर की बाइक खड़ी कर रहा था। ड्यूटी पर मौजूद गार्ड राजीव ने जब उसे टोका तो युवक ने पिस्टल निकालकर गार्ड के पेट में गोली मार दी। दरअसल बाइक पर नंबर नहीं होने के कारण गार्ड को युवक पर शक हुआ था। गोली लगने के बाद राजीव ने शोर मचाया तो अन्य गार्ड मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर युवक फरार हो गया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी की जांच करने पर पता चला कि आरोपी का नाम प्रदीप है और वह अस्पताल में ही कार्य करने वाले एक कर्मचारी का रिश्तेदार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। जबकि घायल गार्ड का ईलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed