फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a man dead in clash between local body team and local resident

महिलाओं को खुले में शौच के लिए रोकना पड़ा भारी, एक की मौत

Sat, 17 Jun 2017 01:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
a man dead in clash between local body team and local resident
जफर।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में शुक्रवार सुबह कच्ची बस्ती में महिलाओं को खुले में शौच नहीं जाने के लिए समझाने गई स्वच्छ भारत मिशन की टीम के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक जने को पीट-पीट कर मार दिया गया। मृतक के भाई ने मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ की बगवास कच्ची बस्ती में जब टीम महिलाओं को समझाइश कर रही थी, तब महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां आए कर्मचारी उनकी फोटो ले रहे हैं। विवाद इतना बढ़ा की नौबत मारपीट तक आ गई। जिसमें जफर (55) नामक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। जफर को श्रमिक नेता बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कच्ची बस्ती वालों का आरोप है कि जफर को टीम के सदस्यों ने पीट-पीट कर मार डाला है। इधर, प्रशासन का कहना है कि उनकी टीम के साथ गया एक सफाई कर्मचारी से हुई हाथापाई में जफर घायल हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन टीम ने उसे नहीं पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक नेता की मौत की सूचना मिलते ही बस्ती के लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और हाईवे भी जाम कर दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों की समझाइश के बाद ही लोगों ने जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed