फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a man arrested by police in online fraud case

देश की सुरक्षा में तैनात रहने वालों को बनाया निशाना, ये है मामला

Fri, 03 Nov 2017 02:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
a man arrested by police in online fraud case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
देश में बढ़ते अपराध और अपराधियों के हौंसले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार इनके निशाने पर देश की सुरक्षा में तैनात रहने वाले हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला राजस्थान के जैसलमेर जिले का है। जहां एक आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर देश की सुरक्षा करने वालों को शिकार बना डाला। आरोपी ने एक लेफ्टिनेंट और हवलदार को ठगी का शिकार बनाया था। सदर थाना पुलिस के अनुसार ऑनलाइन ठगी के माध्यम से आरोपी दिल्ली निवासी अभिनय कुमार ने 74 हजार रुपए की राशि बैंक खाते से निकाल ली थी। आरोपी ने फोन पर बैंक अधिकारी बनकर लेफ्टिनेंट अभिषेक सिंह के क्रेडिट कार्ड और हवलदार फूलकुमार के डेबिट कार्ड से 16 अंकों के नंबर व पिन लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।


इस पर मामले में पुलिस टीम ने जांच करते हुए आरोपी को दिल्ली से दस्तयाब कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं एक अन्य मामले में एटीएम से गुप्त कोड प्राप्त कर बीएसएफ की महिला अधिकारी से 42 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अश्विनी कुमार को भी पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed