{"_id":"59fc2a084f1c1b6f548bab2d","slug":"a-man-arrested-by-police-in-online-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सुरक्षा में तैनात रहने वालों को बनाया निशाना, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सुरक्षा में तैनात रहने वालों को बनाया निशाना, ये है मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ते अपराध और अपराधियों के हौंसले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार इनके निशाने पर देश की सुरक्षा में तैनात रहने वाले हैं।
ताजा मामला राजस्थान के जैसलमेर जिले का है। जहां एक आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर देश की सुरक्षा करने वालों को शिकार बना डाला। आरोपी ने एक लेफ्टिनेंट और हवलदार को ठगी का शिकार बनाया था। सदर थाना पुलिस के अनुसार ऑनलाइन ठगी के माध्यम से आरोपी दिल्ली निवासी अभिनय कुमार ने 74 हजार रुपए की राशि बैंक खाते से निकाल ली थी। आरोपी ने फोन पर बैंक अधिकारी बनकर लेफ्टिनेंट अभिषेक सिंह के क्रेडिट कार्ड और हवलदार फूलकुमार के डेबिट कार्ड से 16 अंकों के नंबर व पिन लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
इस पर मामले में पुलिस टीम ने जांच करते हुए आरोपी को दिल्ली से दस्तयाब कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं एक अन्य मामले में एटीएम से गुप्त कोड प्राप्त कर बीएसएफ की महिला अधिकारी से 42 हजार 500 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अश्विनी कुमार को भी पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है।