{"_id":"58fd72014f1c1be80f8b4a7b","slug":"a-kasmiri-man-missing-from-bits-pilani-institue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिट्स पिलानी से कश्मीरी युवक गायब, आपत्तिजनक मैसेज रहे कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिट्स पिलानी से कश्मीरी युवक गायब, आपत्तिजनक मैसेज रहे कारण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
हाशिम सोफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में 19 अप्रेल को कश्मीरी युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद अब नई घटना प्रसिद्ध बिट्स पिलानी इंस्टीट्यूट से सामने आ रही है। पिछले करीब दो दिन से यहां से एक कश्मीरी युवक गायब है। कारण एक आपत्तिजनक मैसेज बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कश्मीर में युवाओं के द्वारा सुरक्षा बलों पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद इसके नकारात्मक असर देश के अन्य हिस्सों में दिखाई देने लगे है। जानकारी के अनुसार कश्मीर के बांदीपुर का रहने वाला हाशिम सोफी फार्मेसी डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट के तहत इंस्टीट्यूट में आया हुआ था। इंस्टीट्यूट से मिली जानकारी के अनुसार सोफी 21—22 अप्रेल की रात्रि से ही कहीं चला गया है।
विज्ञापन
दरअसल सोफी ने अपने हॉस्टल रुम की दीवार पर अपने कपड़े सुखाए थे। तो किसी ने उसके कपड़ों पर उसके कश्मीर से सबंध रखने पर आपत्तिजनक बातें लिख दी थी। घटना के बाद से वह अपने क्वार्टर में नहीं है और ना ही उसने अपने प्रोजेक्ट इंचार्ज को अपने कहीं जाने की सूचना दी है।
विज्ञापन
इस मामले में इंस्टिट्यूट अपने स्तर पर जांच में जुट गया है। सोफी की जानकारी के लिए इस्टिट्यूट प्रशासन ने उसके दोस्तों से भी चर्चा की।