फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A girl student commit suicide in jaipur

कम नंबर आए तो पुलिसकर्मी की बेटी ने उठाया ऐसा कदम

Wed, 14 Jun 2017 01:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
A girl student commit suicide in jaipur
फाइल फोटो।

जयपुर के मुहाना इलाके में रहने वाले एक एएसआई की बेटी ने बीती देर रात को घर पर चुन्नी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार अलसुबह घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तब मुहाना पुलिस ने शव को उतरवाकर मोर्चरी पहुंचाया। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने से इंकार किया है। युवती के बाएं हाथ पर सॉरी लिखा हुआ था। कुछ दिन पहले ही मृतका का बीए फाइनल की परीक्षा का रिजल्ट आया था। जिसमें नंबर अच्छे नहीं आने से वह गुमसुम रहने लगी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एएसआई सीताराम दौसा जिले के सलेमपुर थाने में तैनात है। उनका परिवार मुहाना इलाके के हाज्यावाला गांव में रहता है। उनकी 20 वर्षीया बेटी मिनाक्षी मंगलवार रात को रसोई में गई थी। जहां उसने दरवाजा बंद कर चुन्नी से फंदा लगा लिया। काफी देर तक वह रसोई से बाहर नहीं निकली। तब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। तब दरवाजा तोड़कर देखने पर मीनाक्षी फंदे पर लटकते हुए नजर आई तो परिजनों की बदहवास हो गए। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया बीए फाइनल की परीक्षा परिणाम आने के बाद से मीनाक्षी गुमसुम थी। दोपहर के समय में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे और उसने रसोई में जाकर फंदा लगा लिया। मृतका के बाएं हाथ पर सॉरी लिखा हुआ था। एएसआई सीताराम मूल रुप से दौसा जिले के रहने वाले है। लेकिन पत्नी की अस्वस्थता के चलते उनका परिवार हाज्यावाला, मुहाना में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed