फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A force will form is name of emperor maharana pratap

देश में पहली बार बनने जा रही है महाराणा प्रताप बटालियन, जानें कहां..

Thu, 11 May 2017 11:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 May 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
A force will form is name of emperor maharana pratap
फाइल फोटो।

महाराणा प्रताप को लेकर आजकल देश की राजनीति गर्माई हुई। दो दिन पूर्व जोधपुर आए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह महाराणा प्रताप को इतिहास में महान नहीं कहे जाने से खासे खफा दिखे थे। सिंह ने कहा था कि यदि अकबर द ग्रेट हो सकता है तो महाराणा प्रताप द ग्रेट क्यों नहीं हो सकते। वहीं दूसरी ओर राजस्थान सरकार ने महाराणा प्रताप इंडियन रिजर्व बटालियन के गठन का रास्ता साफ कर दिया है। इसके गठन के लिए प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी दे दी गई है। छह माह के भीतर यह बटालियन अस्तित्व में आ जाएगी। सरकार से मिली जानकारी के अनुसार इस बटालियन का मुख्यालय राजस्थान के प्रतापगढ़ में होगा। इसमें कुल 951 पद होंगे। जिसमें 907 अफसर व पुलिस कर्मियों के पद होंगे। जबकि मेडिकल, मंत्रालियक वर्ग, वायरलैस के अफसरों व कार्मिकों के 44 पद होंगे। सरकार ने बटालियन के हथियारों की खरीद को भी मंजूरी दे दी है। गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बटालियन के लिए जमीन छह माह के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी। बटालियन के गठन पर करीब चार करोड़ रुपए का खर्चा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed