{"_id":"5950abc54f1c1b6b058b456d","slug":"a-father-son-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी की तलहटी में बैठे पिता-पुत्र पर आसमान से गिरी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी की तलहटी में बैठे पिता-पुत्र पर आसमान से गिरी मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सोमवार सुबह हुए अजीबो—गरीब हादसे में पिता—पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना झालावाड़—बारां मेगा हाइवे पर स्थित बाघोर घाटी की है।
विज्ञापन
यहां दो ट्रकों की आमने—सामने टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक पहाड़ी से नीचे की ओर गिर गए है। पहाड़ी की तलहटी में एक पिता—पुत्र बैठे हुए थे जो कि इन ट्रकों के नीचे दब गए। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने खानपुर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों व पुलिस ने दोनों के शवों ट्रकों के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया है जहां इनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन