{"_id":"594617e94f1c1b22628b4606","slug":"a-father-raped-his-daughter-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फादर्स-डे पर रिश्ते हुए शर्मसार,पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फादर्स-डे पर रिश्ते हुए शर्मसार,पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कानोता थाना में रविवार को एक नाबालिग बालिका अपने ही पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाने पहुंची। बालिका ने बताया कि बीते शुक्रवार को उसके पिता ने उसके साथ घिनौना काम किया। इस दौरान उसकी सौतली मां अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर पीहर गई हुई थी। पीछे से पिता घर में आया और जमकर शराब पी। बेटी अपने पिता के लिए खाना बना रही थी कि तभी पिता ने उसके साथ जोर—जबरदस्ती की। नशे में धुत पिता ने उसके साथ गलत काम किया।
दो दिन तक असहनीय दर्द के कारण उसे घर में ही रहना पड़ा। रविवार को जब उसका पिता घर से बाहर निकला तो वह मौका पाकर पुलिस थाने पहुंची और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अब पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है, वहीं आरोपित पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है। पीड़िता ने पुलिस का बताया कि उसकी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी की थी और वह एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।