{"_id":"59435dde4f1c1b62028b46c1","slug":"a-farmer-commit-suicide-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज तले दबे किसान ने की आत्महत्या, किसान महापड़ाव जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज तले दबे किसान ने की आत्महत्या, किसान महापड़ाव जारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अन्नदाता विभिन्न मांगों को लेकर महापड़ाव प्रारंभ कर दिया है। जहां एक ओर बृहस्पतिवार से किसान महापड़ाव प्रांरभ हुआ वहीं इसी दिन जालौर के एक किसान की आत्महत्या का समाचार मिला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किसान बैंक के कर्ज के कारण परेशानी में था। जालौर के मेडक कलां निवासी गुलाबराम ने बैंक आॅफ इंडिया से तीन लाख का कर्ज लिया था। लेकिन ब्याज लगातार बढ़ता रहा है और वह उसे अदा नहीं कर सका।
विज्ञापन
इसी के चलते वह बृहस्पतिवार को पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। इस गरीब अन्नदाता के सात बेटी और दो बेटे है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में भी किसान लगातार आत्महत्या कर रहें हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में दो और किसानों ने आत्महत्या कर ली। अब राजस्थान में भी किसान की आत्महत्या ने सरकार की परेशानी जरुर बढ़ा दी है।