फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A family alleged the police for misbehaving them

पुलिस ने पीटते समय गर्भवती को भी नहीं देखा, दलित परिवार ने लगाए आरोप

Tue, 04 Jul 2017 11:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
A family alleged the police for misbehaving them
फाइल फोटो।
पुलिस की दबंगई और कई मौकों पर मानवता को शर्मसार करने वाली खबरें अब आम हो गई हैं। एक दलित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि उन्हें जमकर पिटा गया और इस दौरान परिवार की गर्भवती को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन


राजस्थान के जैसलमेर जिले में पुलिसकर्मियों पर एक दलित परिवार की पिटाई का आरोप लगा है। पोकरण के अस्पताल में भर्ती इस परिवार के सदस्यों का कहना है कि पुलिसवालों ने न केवल उनके साथ जमकर मारपीट की है, बल्कि उनके घर को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि पुलिसवालों ने परिवार की चार महिलाओं सहित छह लोगों को उनके घर में ही पीटा है।

...तो इस विवाद को मान रहा है दलित परिवार कारण

A family alleged the police for misbehaving them
पीड़ित परिवार का कहना है कि पिटाई के दौरान पुलिस ने यह भी नहीं देखा कि परिवार में एक गर्भवती महीला भी है। पुलिस ने उसकी भी पीटाई की। उनका कहना है कि पुलिसवालों को उस पर कोई रहम नहीं आया।

घायलों के अनुसार उनका दूसरे भाई के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि सामने वाले पक्ष ने पुलिसवालों को अपने पक्ष में लेकर उनके साथ मारपीट कराई गई हैं।

​पीड़ितों का कहना है कि जब पुलिस ही उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार कर रही है, तो वह किसके पास जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed