{"_id":"5951e1314f1c1bc16d8b480c","slug":"a-facebook-post-create-problem-for-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'थोड़ी देर में होने वाला है आनंदपाल का एनकाउंटर', पोस्ट ने पहुंचाया जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'थोड़ी देर में होने वाला है आनंदपाल का एनकाउंटर', पोस्ट ने पहुंचाया जेल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट।
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर से ठीक पहले जोधपुर के एक व्यक्ति की फेसबुक पर डाली गई पोस्ट ने एनकाउंटर पर ही सवालिया निशान लगा दिए थे। लेकिन पुलिस जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। यही नहीं, पोस्ट करनेवाला जेल पहुंच गया।
दरअसल जोधपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार ने 24 जून की रात्रि करीब 10.30 बजे अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक सामान्य पोस्ट किया। इसके कुछ देर बाद ही चूरू के मालासर में गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर में मारा गया।
इसके बाद 25 जून को सुबह वीरेन्द्र कुमार ने रात्रि को डाली गई पोस्ट को एडिट करते हुए लिख दिया कि थोड़ी देर में होने वाला है, आनंदपाल का एनकाउंटर। जिससे कि एनकाउंटर की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े हो गए।

Trending Videos
आरोपी ने मानी गलती, पुलिस ने की ये अपील
आनंदपाल सिंह।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 जून को वीरेन्द्र कुमार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि उसने पुरानी पोस्ट को एडिट किया था और मुझे मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है।
वीरेन्द्र ने पुलिस से कहा ही यह सब उसने गलती से किया है और इसका मुझे पछतावा भी है। वहीं जोधपुर के एसपी ग्रामीण ने डॉ. रवि ने सोशल साइटस पर जो भ्रमित करने वाले मैसेज या पोस्ट आती है, तो उनसे सावधान रहें।