फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a emergency landing of atiyat airlines flight

दुबई जा रही फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला

Wed, 10 May 2017 09:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 10 May 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
 a emergency landing of atiyat airlines flight
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार की शाम दुबई के लिए उड़ान भरी एक फ्लाइट की करीब आधे घंटे बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई। ये लैंडिंग तकनीकी खराबी के कारण कराई गई। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के शाम करीब पौने चार बजे जयपुर से एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट 116 यात्रियों को लेकर दुबई के लिए रवाना हुई थी। कुछ देर बार पायलट ने सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एटीसी को विमान में तकनीकी खराबी की सूचना देते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। प्रारंभिक तौर पर बर्ड हिटिंग की सूचना पायलट ने दी थी। एटीसी ने इसकी इमरजैंसी लैंडिंग मंजूरी दी और तत्काल इसकी आवश्यक तैयारी की। 
विज्ञापन


बाद में इस विमान को सफलतापूर्वक रनवे पर उतारा गया। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के बाद इसमें खराबी आ गई। पायलट ने इसका आभास होते ही सूझबूझ दिखाई और एटीसी को इसकी सूचना दी। इससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में 116 यात्रियों में से कुछ को सड़क मार्ग से तथा कुछ को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया है। जहां से इन्हें दुबई भेजने की व्यवस्था की जाएगी। 


गौतलब है कि सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले दिनों इंडिगो एयरलाइंस का विमान और उसमें सवार यात्री बड़े हादसे का शिकार होते होते बचे थे। विमान से यात्रियों को उतारने के लिए एयरोब्रिज लगाते समय विमान क्षितग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed