फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A dozen children disorders worse than Albandazole tablet

एलबेंडाजोल टैबलेट से 3 दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत

Thu, 08 Feb 2018 05:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
A dozen children disorders worse than Albandazole tablet
तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती स्कूली बच्चे - फोटो : amar ujala
स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बांटी गई एलबेंडाजोल टैबलेट से करीब 37 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां कई बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कृमि दिवस पर चिकित्सा विभाग की ओर से अजमेर के सराधना गांव में स्कूली बच्चों को बुधवार को एलबेंडाजोल टैबलेट बांटी गई थी। टैबलेट खाने के बाद सराधना की स्कूल के कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के लिए रैफर किया गया। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी हरकत में आए। आरसीएचओ डाॅ. रामलाल चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों की कुशलक्षेम पूछी और मुख्यालय को भी इसकी सूचना भिजवाई है। फिलहाल बच्चों का इलाज जारी है।
विज्ञापन


 

तो यहां भी मच गया हड़कंप

A dozen children disorders worse than Albandazole tablet
demo pic
उधर, जोधपुर के फलौदी में भी एलबेंडाजोल की गोलियां खाने से 17 बच्चे बीमार होने का मामला सामने आया है। यहां चाखू गांव स्थित हनुमान सागर स्कूल में बच्चों को ये टैबलेट दी गई थी। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को बच्चों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली तो यहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तुरंत बीमार हुए बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि एलबेंडाजोल टैबलेट का उपयोग बच्चों के पेट में होने वाले कीड़े मारने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed