{"_id":"5916d8734f1c1b231f85479e","slug":"a-dog-picked-up-the-fetus-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से कुत्ता उठा ले भागा भ्रूण, मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से कुत्ता उठा ले भागा भ्रूण, मच गया हंगामा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 13 May 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : self
जयपुर में सांगानेरी गेट के पास स्थित महिला चिकित्सालय में शनिवार सुबह एक कुत्ता भ्रूण को मुंह में दबा ले भागा। स्टाफ की लापरवाही के चलते वहां हडकम्प मच गया।
इस सरकारी अस्पताल में चाकसू की रहने वाली एक महिला की समय से पहले डिलीवरी हुई थी। स्टाफ ने लापरवाही बरतते हुए इसे भ्रूण को वैसे ही डाल दिया। इसे वहां घूमने वाला लावारिस कुत्ता मुंह में दबाकर ले भागा। लोगों को लगा कि ये कुत्ता किसी नवजात को ले आया। लोग डंडा लेकर इसके पीछे पड़ गए और बड़ी मुश्किल से इसकेे मुंह से भ्रूण छुड़वाया। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इस मामले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। दूसरे यहां लावारिस कुत्तों की समस्या है। इसको लेकर नगर निगम को कई बार लिखा भी जा चुका हैं।