फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A diamond merchant arrested by jodhpur police

रातों-रात 20 करोड़ का मालिक बन गया ये ड्राइवर...

Thu, 13 Apr 2017 07:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
A diamond merchant arrested by jodhpur police
पीड़ित ड्राइवर नरपतलाल - फोटो : amar ujala

जोधपुर का एक प्रसिद्ध डायमंड कारोबारी अपने ड्राइवर पर इतना मेहरबान हो गया कि उसने ड्राइवर के बैंक खाते में 20 करोड़ की रकम जमा करा दी। जब आयकर विभाग ने खाते में हुए ट्रांजेक्शन को लेकर ड्राइवर नरपतलाल को नोटिस जारी कर पूछा, तो ड्राइवर को इसकी जानकारी हुई।

विज्ञापन


पीड़ित ड्राइवर ने इस सबंध में सरदारपुरा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। हालांकि ड्राइवर ने यह राशि व्यवसायी आदित्य लोढा द्वारा फर्जी तरीके से खाता खोलकर जमा करवाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। चालक का आरोप है कि उसका पंजाब नैशनल बैंक में फर्जी तरीके से खाता खुलवाया गया जिसकी उसको जानकारी तक नहीं थी और उसके खाते में करीब 20 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया।
विज्ञापन


ड्राइवर ने यह भी बताया कि नोटबंदी के दौरान उसके खाते में करीब 49 लाख रूपए भी जमा करवाए गए थे। जब उसने बैंक में पहुंचकर मैनेजर से बात की तो उसने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने इस सबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। फिलहाल मामले की जांच सरदारपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्रसिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed