{"_id":"59144b6e4f1c1b152285098b","slug":"a-depressed-daughter-committed-suicide-after-her-father-passed-by-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे पिता तो बेटी की भी जीने की इच्छा हुई खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे पिता तो बेटी की भी जीने की इच्छा हुई खत्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 11 May 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
अलवर गेट थाना क्षेत्र के मदार इलाके में रहने वाली एम.काॅम की छात्रा ने गुरूवार को फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण मृतका का पिता से अत्यधिक मोह बताया जा रहा है। अगस्त माह में पिता की मौत के बाद मृतका डिप्रेशन में चल रही थी।
अलवर गेट थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि मदार स्थित विनायक नगर में रहने वाली 20 वर्षीय रेणु यादव ने गुरूवार दोपहर खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगा ली। परिजनों ने जब यह नजारा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिजनों की सूचना पर मौके से शव को उतारकर जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर भिजवाया। थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने बताया कि रेणु का अपने पिता महिपाल सिंह यादव से अत्यधिक मोह था।
विज्ञापन
गत वर्ष अगस्त माह में ही उसके पिता की मौत हो गई थी इसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रही थी और उसका इलाज भी चल रहा था। हाल ही में रेणु ने एम.काॅम की परीक्षा भी दी थी। हालांकि पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारणों की तलाश में जुट गई है।