{"_id":"58cbf7984f1c1b443732ab4c","slug":"a-cultural-event-of-anup-jalota","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन सम्राट ने बरसाया भक्ति रस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन सम्राट ने बरसाया भक्ति रस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
अनुप जलोटा प्रस्तुति देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजन सम्राट अनूप जलोटा शुक्रवार को एक कार्यक्रम के तहत जयपुर में मौजूद थे। उन्होंने भजनों की रसधारा बहाकर श्रोताओं को अपने रंग में रंग लिया। आदर्श नगर सूरज मैदान में शुक्रवार को शाम गायक अनूप जलोटा ने भक्तिमय गायिकी से श्रोताओं पर भक्ति रस बरसाया। उनकी प्रस्तुतियों ने जमकर तालिया बटोरी।
अनूप जलोटा ने अपने चिरपरिचित अंदाज से अपनी गायन प्रस्तुति देना शुरू किया तो आरंभ से ही समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान जलोटा ने 'रंग दे चुनरिया..., 'ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मग्न... 'जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव... गाकर वाहवाही लूटी। उसके बाद चले भजनों का जैसे सिलसिला ही चल पड़ा। उन्होंने 'जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम... 'चदरिया झीनी रे झीनी... जैसे लोकप्रिय भजनों को भी प्रस्तुत किया।
अनूप जलोटा ने अपनी आवाज के जादू से न केवल वाहवाली लूटी ब्लिक भक्ति से भरपूर माहौल भी पैदा कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हॉगकांग, बैंकाक, दुबई, लंदन, मॉरिशस, न्यूयॉर्क, जापान, सिंगापुर आदि जगहों से वैश्य समाज के प्रमुख लोगों ने भी शिरकत की।