फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A couple commit suicide in alwar

15 दिनों से फंदे पर लटका हुआ था यह प्रेमी युगल, हो गई ऐसी हालत

Tue, 12 Sep 2017 10:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 12 Sep 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
 A couple commit suicide in alwar
फाइल फोटो।

समाज और परिवार कई मौकों पर दो प्यार करने वालों का दुश्मन बन जाता है जिसका परिणाम मौत के रूप में सामने आता है।

विज्ञापन



ऐसा ही कुछ अलवर के मुण्डावर में देखने को मिला है। जहां एक प्रेमी युगल ने परिवार के आगे बेबस होकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना में जो सबसे अधिक भयावाह रहा है, वह था कि युगल की लाश 15 दिन तक पेड़ से लटकी रही और जब सोमवार को लाशें मिलीं, तो वह पूर्ण रूप से सड़ चुकी थीं।

जानकारी के अनुसार मुण्डावर क्षेत्र के रहने वाला प्रदीप इसी क्षेत्र की प्रीति से प्यार करता था। इसकी जानकारी दोनों के परिवार को भी थी। लेकिन दोनों के परिवार इनके प्यार के विरोध में थे और उन्होंने दोनों को नहीं मिलने के लिए पाबंद किया हुआ था। इसी के चलते वह दोनों बीते 27 अगस्त को अपने-अपने घरों से भाग गए थे।

विज्ञापन

बाजरे के खेत में मिले शव

 A couple commit suicide in alwar
फाइल फोटो।

इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 30 अगस्त को मुण्डावर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। लेकिन करीब 15 दिनों तक दोनों को कोई सुराग नहीं लगा। वहीं सोमवार को गांव के नजदीक एक बाजरे के खेत में जब उसका मालिक ​कटाई करने गया तो उसे बदबू आने लगी।

जब वह बदबू की दिशा की ओर बढ़ा, तो उसने देखा कि दो शव जो बिल्कुल सड़ चुके हैं एक पेड़ से लटके हुए हैं। इसके बाद इसकी सूचना पु​लिस को दी गई। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनका पोस्टमार्टम मौके पर ही कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed