{"_id":"599e78fc4f1c1bbd6c8b493d","slug":"a-contractor-brutally-murdered-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को ठेकेदार के घर में घुसकर गला रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को ठेकेदार के घर में घुसकर गला रेता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
मृतक ठेकेदार श्याम सिंह
- फोटो : amar ujala
बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से आधी रात को एक शख्स के घर में घुसकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मामला जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र का है जहां एक ठेकेदार की बुधवार देर रात अज्ञात हत्यारों ने गला रेतकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार जयपुर के सिद्धार्थ नगर में रहने वाले जेडीए में वाटर सप्लाई के ठेकेदार श्याम सिंह का घर में गला रेता शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक श्याम सिंह अलवर जिले के रैणी इलाके का रहने वाला था और जेडीए में पानी की स्पलाई करने का ठेका उसी के पास था।
मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीमों ने शव की जांच करते हुए आशंका जताई है कि हत्या करीब 12 बजे के बाद हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है और अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुट गई है।