{"_id":"59edb74a4f1c1bcd538b8c5b","slug":"a-congress-mla-got-angry-at-a-senior-police-officer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवादित बिलः विधायक ने एडिशनल डीसीपी को लताड़ा, कहा - गेटआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बिलः विधायक ने एडिशनल डीसीपी को लताड़ा, कहा - गेटआउट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 23 Oct 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा
राजस्थान के विवादित बिल का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। इस बीच कांग्रेस के मुख्य सचेतक द्वारा एडिशनल डीसीपी को क्वार्टर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है।
जयपुर में सोमवार को विवादित बिल के विरोध में प्रदर्शन करने जाते हुए कांग्रेस नेताओं से एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल बात करने पहुंचे, तो उन्हें लेने के देने पड़ गए। दरअसल विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेसी नेता विधायक गिर्राज सिंह के घर एकत्रित हुए थे।
इसी दौरान वहां पहुंचे एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल की कांग्रेस के सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा से कहासुनी हो गई। विधायक डोटासरा ने गोयल पर चीखते हुए उन्हें सरकार व भाजपा का एजेंट बता दिया। यहीं नहीं विधायक डोटासरा ने गोयल को वहां से जाने के लिए चिल्लाते हुए कहा कि गेटआउट।

Trending Videos
अब राजनीति हो रही है इस मामले में
फाइल फोटो।
दरअसल डोटासरा का आरोप है कि राज्य सरकार ने जासूसी करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारी को वहां भेजा था। उनका आरोप था कि एडिशनल डीसीपी उन्हें विरोध प्रदर्शन करने के लिए मना कर रहे थे। यहां तक कि मार्च तक नहीं निकालने देना चाहते थे।
विधायक डोटासरा का पुलिस अधिकारी को लताड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हल्कों से भी अलग-अलग प्रतिक्रिया आने लगी है। जहां कांग्रेस के नेता इसे सही करार दे रहें वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस नेता सहित आम आदमी रक्षक है इसलिए इनका सम्मान किया जाना चाहिए।