फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a bike found in a well at kanota

कुएं में ऐसा क्या दिखाई पड़ा जो जुट गए सैंकड़ों, फिर पहुंची पुलिस  

Mon, 03 Apr 2017 12:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
a bike found in a well at kanota
कुएं के बाहर भीड़ - फोटो : Vishnu Sharma
कानोता इलाके में रविवार दोपहर को कुंथाड़ा गांव में अचानक एक कुएं के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


कोई रस्सी लाने दौड़ पड़ा तो कोई लोहे की जंजीर। हर कोई हैरान था कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि कुएं में उसे निकालने की अफरा—तफरी मची हुई है। हल्ला मचने पर कानोता थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब जानकारी मिली कि स्थानीय व्यक्ति को एक कुएं में लावारिस हालत में पड़ी बाइक नजर आई है। इससे अंदेशा हुआ कि कोई व्यक्ति भी हो सकता है। स्थानीय लोग उसे ही निकालने में जुटे हुए थे। 
 

किसी व्यक्ति के गिरे होने की सूचना

a bike found in a well at kanota
कुएं में गिरी बाइक - फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे कुंथाड़ा गांव में एक बाइक और संभवतया उसमें किसी व्यक्ति के गिरे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पु​लिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में गिरी बाइक को मशक्कत कर बाहर निकलवाया। लेकिन उसमें व्यक्ति नजर नहीं आया। अब पुलिस नंबरों के आधार पर बाइक के मालि​क की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने वाहन चोरी का होने का अंदेशा भी जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed