{"_id":"593bf2754f1c1b0d7a8b45d7","slug":"60-year-old-committed-suicide-after-a-woman-lodged-false-rape-complaint-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप से आहत 60 साल के पुजारी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोप से आहत 60 साल के पुजारी ने की आत्महत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंदी में एक 60 साल के वृद्ध पुजारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आपसी विवाद के चलते इस पुजारी के खिलाफ एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, कुवारती दौलाड़ा गांव के रहने वाला मृतक पुजारी रामप्रसाद शर्मा ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका गांव की ही एक महिला के साथ पैसे के लेनेदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस महिला ने पुजारी से कुछ पैसे उधार लिए थे। पुजारी ने पैसे वापस मांगे तो महिला ने उसे दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी और करीब 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। जिसकी रिपोर्ट वृद्ध ने सदर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महिला को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इसके बाद महिला ने वृद्ध पुजारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि रेप का मामला दर्ज होने के बाद पुजारी ने बदनामी के डर से शनिवार को आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और मृतक रामप्रसाद के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस से महिला और उसके पति को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।