फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   5 crore rupee will be given to pak soldiers head

पाक सैनिकों के सिर लाने वाले को 5 करोड़, मुस्लिम संगठन का ऐलान

Mon, 08 May 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 May 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
5 crore rupee will be given to pak soldiers head
मोहम्मद शकील सैफी - फोटो : amar ujala
अजमेर में एक मुस्लिम संगठन की ओर से पाकिस्तानी सैनिकों के सिर लाने वाले भारतीय सैनिकों को पांच करोड़ रुपए देने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि भारत की सरकार इजाजत दे तो भारत की केवल एक स्टेट के मुसलमान पाकिस्तान को जवाब दे सकते हैं। संगठन के अध्यक्ष का ये ऐलान वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मुस्लिम युवा आतंकवाद विरोधी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शकील सैफी ने वीडियों में ये रुपए संगठन और कार्यकर्ताओं की ओर से इकट्ठे करने की बात कही है। सैफी अपने संगठन के सदस्यों के साथ अजमेर के विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत करने आए थे। इस दौरान ही ये वीडियो बना। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए। क्योंकि जितने मुसलमान पाकिस्तान में रहते हैं उतने मुसलमान यहां भी रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार भारतीय सैनिकों पर पीठ पीछे से वार करने के हरकतें छोड़े। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए भारत सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि वे सैनिकों को बुलेट का जवाब बुलेट से देने की इजाजत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफी ने अपने वीडियो में कहा कि पाकिस्तान वहां छुपे 20 आतंकवादियों को हिंदुस्तान के हवाले करे। इसके साथ ही उन्होंने जय हिंद जय भारत कहते हुए अपनी बात समाप्त की।


गौरतलब है कि 1 मई को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैनिकों के साथ एक बार फिर बर्बरता की थी। यहां पुंछ सेना के कृष्णा घाटी में एलओसी पर पहले पाक सैनिकों ने फायरिंग की।, जिसमें हमारे दो जवान हेड कांस्टेबल प्रेमसागर और नायब सूबेदार परमजीत सिंह शहीद हुए। इसके बाद पाक सेना की बीएटी(बॉर्डर एक्शन टीम) ने घात लगाकर हमला किया और दोनों के सिर काटकर उनके शव को क्षत विक्षत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed