फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   48 hours free treatment for the road accident case and free angiography in rajasthan

48 घंटे तक मिलेगा घायलों को फ्री इलाज, एंजियोग्राफी के नहीं देने पड़ेंगे पैसे

Wed, 13 Dec 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
48 hours free treatment for the road accident case and free angiography in rajasthan
cm vasundhara raje
राजस्थान में भाजपा सरकार आज चौथी वर्षगांठ मना रही है। मुख्य समारोह झुंझुनूं में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कईं घोषणाएं की। 
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायल के लिए 48 घंटे काफी  महत्वपूर्ण होते है। इस दौरान यदि  घायल को उचित उपचार मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा की है कि दुर्घटना की स्थिति में अब 48 घंटे तक घायल को निजी अस्पताल में फ्री इलाज होगा। इससे घायलों की जान बचाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हृदय रोगियों के लिए फ्री एंजियोग्राफी की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी के  दिल का दौरा पड़ जाए और एमरजेंसी में किसी भी अस्पताल में ले जाना पड़े, चाहे वह निजी हो या सरकारी। उसको नि:शुल्क इलाज दिया जाएगा। वहीं तुरन्त एंज्योग्राफी नि:शुल्क की जाएगी। उन्होंने सवाई मानसिंह अस्पताल में 25 करोड़ के चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने सहित कई घोषणाएं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झुंझुनूं को मिली 2237 करोड़ की सौगात

48 hours free treatment for the road accident case and free angiography in rajasthan

सीएम राजे ने झुंझुनूं ​2237 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। इस दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की। इनमें प्रमुख इस प्रकार है—
  • 58218 हजार करोड़ रुपए का फसली लोन दिया, अब इसको 75 हजार करोड़ कर दिया है।
  • एक हजार करोड़ रुपए लागत की कुम्भाराम लिफ्ट कैनाल। इससे झुंझुनूं को मार्च 2018 तक मीठा पानी मिलेगा। 
  • झुंझुनूं में सीवरेज, सड़क और पेयजल की विभिन्न योजनाओं को पूरा किया जाएगा। जिले में 1140 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। 
  • सैनिक स्कूल के लिए जमीन आवंटन की घोषणा। सैनिक स्कूल के लिए 184 करोड़ रुपए का  के बजट जारी किया जाएगा। 
  • अन्नपूर्णा रसोई योजना की शुरुआत की गई। 
  • सवाई मानसिंह अस्पताल में 25 करोड़ के चिकित्सा उपकरण खरीदें जाएंगे। 
  • कारगिल युद्ध के शहीदों के लिए घोषित पैकेज के तहत आवासन मंडल के आवास आवंटन के बचे हुए मामले जल्द निपटाएं जाएंगे। 
  • शहीदों के नाम पर सड़कों के नामकरण करने के बकाया प्रकरण जल्द निपटाएं जाएंगे। 
  • 65 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण गौरव पथ बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed