{"_id":"59784d9d4f1c1b46798b4d5d","slug":"45-year-old-committed-suicide-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की याद में पति ने उठाया एेसा कदम, बेसहारा रह गई बूढ़ी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की याद में पति ने उठाया एेसा कदम, बेसहारा रह गई बूढ़ी मां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
suicide attempt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी दिवंगत पत्नी की याद में एक व्यक्ति ने शराब पीकर ऐसा कदम उठाया कि उसकी बूंढी मां बेसहारा रह गई।
अलवर के रामगढ़ थाना अंतर्गत गांव चोमा में मंगलवार रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने शराब के नशे में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामगढ़ के चौमा गांव निवासी 45 वर्षीय राम प्रसाद की पत्नी का 2 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद उसके पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी तभी से मृतक रामप्रसाद मानसिक रूप से सदमे में था।
उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर मंगलवार रात घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वह अचेत हो गया। जिसे अचेतावस्था में अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची रामगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक रामप्रसाद अपनी मां के साथ रहता था अब पूरे परिवार में केवल मां ही बची है जिसे बुढ़ापे में सहारा देने वाला कोई नहीं रहा।